14 फरवरी के दिन मातृ-पितृ पूजन संस्कार दिवस मनाएं:- अभिषेक़ कुमार
14 फरवरी के दिन मातृ-पितृ पूजन संस्कार दिवस मनाएं:- अभिषेक़ कुमार 🖋️ *अभिषेक़ कुमार* अंतरराष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड से सम्मानित, हिंदी साहित्यकार ठेकमा, आजमगढ़ www.dpkavishek.in अच्छे संस्कार एक सशक्त मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है। संस्कार की नौका पर सवार होकर बीच भवंर में भयंकर तूफानों से सामना कर सहजतापूर्ण मझधार तक पहुंचा जा सकता है। नियम, अनुशासन और संस्कार ये तीनो में गहरा संबंध है और किसी भी व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के लिए ये तीनों अत्यंत महत्वपूर्ण है। नियम निर्धारित मर्यादाओं से बंधा है जिस पर सवार होकर व्यक्ति अनुशासन के सीढी पर चढ़ता है और अनुशासन ही व्यक्ति को अच्छे संस्कार की ओर पहुँचा देते है तदुपरांत व्यक्ति से समाज और समाज से एक सशक्त मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। वर्तमान समय में अनैतिक अमर्यादित प्रेम संबंधों का खुलेआम इजहार का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ा है जिसका जीता जागता उदाहरण है प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे, इस दिन पार्को में, चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर कुवांरे लड़के-लड़कियाँ प्यार के इजहार करते खुलेआम देखे जा सक...