20 मार्च 2022 को विश्व शांति कबीर अवार्ड से सम्मानित होंगें अभिषेक़ कुमार

20 मार्च 2022 को विश्व शांति कबीर अवार्ड से सम्मानित होंगें अभिषेक़ कुमार

सहित्यकारिता, पर्यावरण एवं समाज सेवा में विशिष्ट अमिट पहचान बना चुके आजमगढ़ के ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक़ कुमार को आगामी 20 मार्च 2022 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, संसद मार्ग एरिया नई दिल्ली में कबीर मठ भारत, सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान और टी बोर्ड इंडिया भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान के आयोजित कार्यक्रम में विश्व शांति कबीर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पूरे देश के कोने-कोने से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति के क्षेत्रों में 50 ऐसे होनहार विशिष्ट कार्य सामर्थ्य से जनमानस में बदलाव, ऊर्जा एवं नवीन संचेतना से परिपूर्ण करने वाले उच्च कोटि प्रतिभा के धनी व्यक्तियों को यह सम्मान दिया जाना है। 
ज्ञात हो कि सद्गुरु कबीर जी के इस 504वां महापरिनिर्वाण महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में राजस्थान के माननीय मुख्य मंत्री, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, एवं महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल महोदय तथा पूर्व राज्यपाल महोदया उत्तराखंड माननीय बेबीरानी मौर्य जी सहित देश के कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं पुरुस्कृत होने वाले महानुभावों को मंगल कामनाएं सहित सुभ संदेश भेजें हैं जो नीचे दृष्टव्य है।

Comments

Popular posts from this blog

14 फरवरी के दिन मातृ-पितृ पूजन संस्कार दिवस मनाएं:- अभिषेक़ कुमार